भारत वर्ष 2023 में जी20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाले समूह जी20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने इसकी घोषणा करते हुए 07 सितंबर 2021 को कहा कि भारत एक दिसंबर, 2022 से जी20 समूह की अध्यक्षता करेगा और पहली बार वर्ष 2023 में इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
जी20 देशों की अगली बैठक 30-31 अक्टूबर को इटली की अध्यक्षता में होगी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल को जी20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है.
जी20 में शामिल देश
जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

0 Comments